*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर तिरंगे की रोशनी से भव्य रूप से जगमगाया दिल्ली नगर निगम मुख्यालय*
*प्रधानमंत्री जी के देशसेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प को समर्पित है यह विशेष आयोजन: महापौर श्री प्रवेश वाही*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली नगर निगम द्वारा राजधानी में विशेष रोशनी की भव्य व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री जी के देशसेवा, विकास और जनकल्याण के संकल्प को समर्पित इस विशेष अवसर पर दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय डॉ. एस.पी.एम. सिविक सेंटर को तिरंगे की रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है।
इस अवसर पर दिल्ली के अन्य प्रमुख अस्पतालों एवं महत्वपूर्ण स्थलों को भी आकर्षक एवं भव्य रोशनी से सजाया जा रहा है। तिरंगे के रंगों से जगमगाते ये प्रमुख स्थल देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित करेंगे।
महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर निगम मुख्यालय सहित दिल्ली के प्रमुख स्थलों को तिरंगे की रोशनी से सजाना उनके प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को व्यक्त करने का एक विशेष माध्यम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम प्रधानमंत्री जी के विकसित, स्वच्छ और सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
महापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम का उद्देश्य राजधानी को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और विकसित बनाने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर एवं प्रभावी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित यह विशेष प्रकाश व्यवस्था दिल्लीवासियों में राष्ट्रप्रेम और देश के विकास में योगदान देने की भावना को और मजबूत करेगी।












