October 17, 2026 7:18 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर प्रारम्भ हुआ दिल्ली भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 2026 – जन सेवा ही प्रभु सेवा है

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर प्रारम्भ हुआ दिल्ली भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 2026 – जन सेवा ही प्रभु सेवा है*

 

*एक माह के सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिन आज 17 सितम्बर को दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलों में सुबह “रक्तदान शिविर” लगे और शाम को “आशीर्वाद के दीये” जगाये गये*

 

*अनेक आइकॉनिक स्थलों पर भी “आशीर्वाद के दीये जगाये गये*

 

*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दीप प्रज्वलन कर केन्द्रीय कार्यालय में चांदनी चौक जिले एवं युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “रक्तदान शिविर” का उद्घाटन किया और स्वयं भी रक्तदान किया और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं*

 

*दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने स्वयं सुबह दिल्ली सरकार द्वारा त्यागराज स्टेडियम में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया और शाम को प्रदेश कार्यालय में “आशीर्वाद के दीये” जगा कर प्रधान मंत्री मोदी की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना की*

 

*मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज रक्तदान किया*

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और तप-तपस्या ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ-साथ उनकी सोच में भी परिवर्तन किया है — *राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन*

 

विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी आगे बढ़ रहे हैं — *नितिन नवीन*

 

मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज एक सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है — *प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा*

 

140 करोड़ देशवासियों के जीवन को आसान बनाने के लिए मोदी जी ने जनधन, आयुष्मान, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है — *प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा*

 

सबसे बड़ी बात यह है कि मोदी जी ने देश की धर्म, संस्कृति और विरासत को भी नई मजबूती दी है — *हर्ष मल्होत्रा*

 

*दिल्ली में राष्ट्रीय धरोहर लाल किला पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल ने और अनेक स्मारकों एवं भारत मंडपम सहित 20 आइकॉनिक स्थलों पर राज्यसभा सांसद सुश्री स्वाति मालीवाल ने “आशीर्वाद के दीये* जगाये

 

*सांसद प्रवीन खंडेलवाल द्वारा लाल किला मैदान में संयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार ने “दिवयांगों को सहायता उपकरण” वितृत किये*

 

नई दिल्ली 17 सितम्बर : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस को लोकसेवा पर्व के रूप में मनाते हुए आज दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक माह का “सेवा संकल्प अभियान 2026 – जनसेवा ही प्रभु सेवा” प्रारम्भ हुआ।

 

दिल्ली भाजपा एवं दिल्ली सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किये जा रहे इस “सेवा संकल्प अभियान 2026” के अंतर्गत 13 अलग-अलग सेवा प्रकल्प कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

आज प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितम्बर को सुबह दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिला संगठनों एवं युवा मोर्चा और दिल्ली सरकार दोनों ने रक्तदान शिविरों का आयोजन किया और शाम को प्रदेश कार्यालय एवं सभी जिला कार्यालयों के साथ ही लाखों लाभार्थियों, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही 20 आइकॉनिक स्थलों पर “आशीर्वाद के दीये” जगाने का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 

दिल्ली भाजपा के “सेवा संकल्प अभियान” का उद्घाटन भाजपा के *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन* ने चाँदनी चौक जिला भाजपा एवं युवा मोर्चा द्वारा केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में दीप प्रज्वलन करके किया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने रक्तदान भी किया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा सुशासन पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी, राष्ट्रीय मंत्री डा. भोला सिंह, श्री स्वदेश सिंह सिंह एवं श्री जय प्रकाश, दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री महेन्द्र पांडे, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती योगिता सिंह, श्री विनोद बछेती एवं श्रीमती सारिका जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कुंवर बासित अली, पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रजत चौधरी और अनेक प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिती में देखा।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने कहा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस के साथ आधुनिक भारत के निर्माता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। मैं सर्वप्रथम देश के प्रधान सेवक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई देता हूँ और उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए आज से “सेवा संकल्प अभियान – जन सेवा ही प्रभु सेवा है” की शुरुआत हो रही है। इस अभियान के अंतर्गत आज देशभर में हजारों भाजपा कार्यकर्ता “रक्तदान महादान” के संकल्प के साथ रक्तदान कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि आज के इस रक्तदान महादान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हम सेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और तप-तपस्या ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ-साथ उनकी सोच में भी परिवर्तन किया है। आज भारतवासी “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। समाज में आए इस सकारात्मक बदलाव और लोगों के जीवन में हुए परिवर्तन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आज देशवासी मिलकर “आशीर्वाद का दीया” जगाकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना कर रहे हैं।

 

आज भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। इसी संकल्प के साथ हम सभी “सेवा संकल्प अभियान” से जुड़कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।

 

त्यागराज स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के संयोजन में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने भी रक्तदान किया और एकत्र जनों को सम्बोधित किया।

 

सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल द्वारा लाल किला मैदान में संयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार ने “दिवयांगों को सहायता उपकरण” वितृत किये।

 

सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री योगेन्द्र चांदोलिया, श्रीमती कमलजीत सहरावत एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज और सभी 48 विधायक अपने विधायी क्षेत्रों में सुबह आयोजित रक्तदान शिविरों में सम्मिलित हुए और शाम को “आशीर्वाद के दीये” जगाने के कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए।

 

प्रदेश कार्यालय पर *अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा* ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घ आयु की कामना के साथ *”आशीर्वाद के दीये”* जगाये। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री वी. सतीश, श्री ज्ञानेन्द्र जी, प्रदेश पदाधिकारी श्री पवन राणा, श्री विष्णु मित्तल, श्रीमती योगिता सिंह, श्री राजेश भाटिया, श्रीमती सारिका जैन, श्री सतीश गर्ग, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री संतोष ओझा, श्री कैलाश जैन, श्री अमित गुप्ता, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी एवं श्री यासिर जिलानी आदि उपस्थित रहे।

 

दिल्ली में राष्ट्रीय धरोहर लाल किला पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल ने और अनेक स्मारकों एवं भारत मंडपम सहित 20 आईकोनिक स्थलों पर राज्यसभा सांसद सुश्री स्वाति मालीवाल ने “आशीर्वाद के दीये* जगाये।

 

क्षेत्रीय सांसदों, विधायकों, पार्षदों एवं वरिष्ठ कारयकरताओं के साथ चांदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग, केशवपुरम जिलाध्यक्ष श्री अजय खटाना, नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद, उत्तर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. यू.के. चौधरी, मयूर विहार जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा, शाहदरा जिलाध्यक्ष श्री दीपक गाबा, पश्चिम दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री चन्द्र पाल बख्शी, नजफगढ़ जिलाध्यक्ष श्री मुकेश मिश्रा, महरौली जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र सोलंकी, दक्षिण दिल्ली जिलाध्यक्ष श्रीमती माया बिष्ट, बाहरी दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री विक्रम गुप्ता, उत्तर पश्चिम जिलाध्यक्ष श्री विनोद सहरावत, करोल बाग जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बब्बर एवं नई दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी और जिला पदाधिकारियों ने जिला कार्यालयों पर *”आशीर्वाद के दीये”* जगाये।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष *श्री हर्ष मल्होत्रा* ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज 17 सितंबर हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री, देश के सर्वमान्य नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी 76 वर्ष के हुए हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी जी केवल भारत के ही नहीं, बल्कि विश्व के एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज एक सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है। वे अंतर्राष्ट्रीय नेता हैं जिनकी बात G20 से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक ध्यान से सुनी जाती है। कोविड काल में “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ वैक्सीन भेजकर उन्होंने दुनिया को भारत की करुणा और सामर्थ्य दोनों दिखाये।

 

मोदी जी एक सच्चे विकास पुरुष हैं। 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को आसान बनाने के लिए मोदी जी ने जनधन, आयुष्मान, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। दिल्ली हो या देश का कोई कोना, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो, हाईवे, गरीब कल्याण की योजनाएं सब उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं।

 

सबसे बड़ी बात यह है कि मोदी जी ने देश की धर्म, संस्कृति और विरासत को भी नई मजबूती दी है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, राम मंदिर का निर्माण, केदारनाथ – महाकाल का कायाकल्प और योग-दिवस को विश्व पटल पर स्थापित कर उन्होंने यह सिद्ध किया कि विकास और विरासत एक साथ चल सकते हैं।

 

दिल्ली भाजपा की ओर से हम प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और राष्ट्र सेवा की कामना करते हैं। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का आदर्श है।

 

देश आगे बढ़ रहा है और मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहेगा।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें