October 17, 2026 7:18 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली में पाकिस्तानी हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, 12 करोड़ की ड्रग्स के साथ गैंग का सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली में पाकिस्तानी हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, 12 करोड़ की ड्रग्स के साथ गैंग का सदस्य गिरफ्तार

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली

नई दिल्ली, 18 सितंबर: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस की वडोदरा सिटी क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नार्को-एक्सटॉर्शन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाना गैंग के कथित सदस्य कुलदीप स्वामी (31) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे और उसकी निशानदेही पर करीब 2 किलो पाकिस्तानी मूल की हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई गई है, बरामद की गई।

 

पुलिस के मुताबिक, कुलदीप स्वामी गुजरात के वडोदरा में दर्ज 10 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में वांछित था। 12 सितंबर को उसे चांदनी चौक इलाके से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने नजफगढ़ के जय विहार स्थित एक कार से चार पैकेटों में छिपाई गई हेरोइन बरामद की। हेरोइन को कार के बूट में स्पेयर टायर के पास बनाए गए गुप्त कैविटी में रखा गया था।

 

जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर सोशल मीडिया और टेलीग्राम के जरिए कोड वर्ड, लाइव लोकेशन और करेंसी नोट की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रंगदारी और ड्रग्स की डिलीवरी करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी 5 से 50 लाख रुपये तक की रंगदारी की रकम पहुंचाने का काम करता था और प्रत्येक काम के लिए उसे 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे।

 

पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को महेंद्र डेलाना के निर्देश पर कुलदीप अमृतसर गया था, जहां अगले दिन उसे कथित तौर पर 2 किलो हेरोइन की खेप मिली। इसके बाद वह इसे गुप्त कैविटी वाली कार में छिपाकर दिल्ली लाया। मामले में NDPS Act की धाराओं 21/25 के तहत FIR दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों, हवाला नेटवर्क और कथित सरगना महेंद्र डेलाना की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें