October 17, 2026 6:22 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली नगर ने प्रवर्तन अभियान के तहत 35 ध्वस्तीकरण कार्रवाई की

*दिल्ली नगर ने प्रवर्तन अभियान के तहत 35 ध्वस्तीकरण कार्रवाई की*

*अनधिकृत निर्माण एवं भवन मानदंडों के उल्लंघन पर 5 संपत्तियां सील, 4 ध्वस्तीकरण आदेश जारी*

नई दिल्ली, 23 सितंबर, 2026

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा खतरनाक भवनों, अनधिकृत निर्माण तथा दिल्ली के मास्टर प्लान (एमपीडी) और भवन उपनियमों के उल्लंघन के विरुद्ध राजधानी में जारी व्यापक प्रवर्तन अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। भवन निर्माण संबंधी मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा जनसुरक्षा के दृष्टिगत निगम के सभी 12 जोनों में सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

आज की गहन प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान सभी 12 जोनों में 35 ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गईं, जबकि 5 संपत्तियों को सील किया गया तथा भवन निर्माण संबंधी मानदंडों के उल्लंघन के मामलों में 4 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। निगम द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में लगातार निगरानी रखते हुए चिन्हित उल्लंघनों के विरुद्ध निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।

एमसीडी द्वारा कल भी व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया था, जिसके दौरान एमपीडी एवं भवन उपनियमों के उल्लंघन के मामलों में 42 संपत्तियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई तथा 7 संपत्तियों को सील किया गया।

*दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख ध्वस्तीकरण कार्रवाई*

आज के प्रवर्तन अभियान के दौरान दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। इनमें खड्डा कॉलोनी, पुल पहलादपुर, नंगली सकरावती, पालम, राशिद मार्केट, शकरपुर, पश्चिम विनोद नगर, शिव विहार, करावल नगर तथा गणेश नगर एक्सटेंशन सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

एमसीडी ने दोहराया कि निगम क्षेत्राधिकार में अनधिकृत निर्माण तथा भवन निर्माण संबंधी मानदंडों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी बनाए रखें तथा एमपीडी, भवन उपनियमों एवं अन्य संबंधित नियमों के लागू प्रावधानों के तहत उल्लंघनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

सभी 12 जोनों में यह प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा। अनधिकृत निर्माण, खतरनाक भवनों तथा जनसुरक्षा के लिए जोखिम उत्पन्न करने वाले अन्य उल्लंघनों के विरुद्ध निगम द्वारा निरंतर निगरानी एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें