October 17, 2026 6:22 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारत रक्षा मंच के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की भेंट, प्रदेश में संगठन विस्तार व कार्यालय स्थापना पर हुई चर्चा

भारत रक्षा मंच के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की भेंट, प्रदेश में संगठन विस्तार व कार्यालय स्थापना पर हुई चर्चा

अरूण कुमार राणा

चंडीगढ़, 23 सितंबर। भारत रक्षा मंच के एक शिष्टमंडल ने संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक आदरणीय गुरुजी श्री सूर्यकान्त केलकर जी के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से उनके चंडीगढ़ स्थित निवास ‘कबीर कुटीर’ पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हरियाणा के सामाजिक विषयों, प्रदेश की परिस्थितियों तथा भारत रक्षा मंच के संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

शिष्टमंडल में उत्तर क्षेत्र संगठन-1 की क्षेत्रीय संगठन मंत्री बहन श्रीमती सुजैन आनंद, उत्तर क्षेत्र संगठन-2 के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सत्यवान बिरला जी तथा भारत रक्षा मंच, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार जी शामिल रहे।

हरियाणा के विभिन्न विषयों पर गुरुजी ने मुख्यमंत्री से की चर्चा

भेंट के दौरान आदरणीय गुरुजी श्री सूर्यकान्त केलकर जी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ हरियाणा प्रदेश से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय जागरूकता, नागरिक जिम्मेदारियों तथा समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा।

गुरुजी ने मुख्यमंत्री जी को भारत रक्षा मंच के कार्यों एवं संगठन की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि मंच का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता एवं समन्वय बढ़ाना तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जन-जागरूकता का कार्य करना है। उन्होंने हरियाणा में मंच की गतिविधियों को जिला एवं प्रदेश स्तर पर और अधिक व्यवस्थित रूप से विस्तार देने के संबंध में भी चर्चा की।

रिपोर्टर अरुण कुमार राणा

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें