October 17, 2026 7:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के संबंध में LDM झाबुआ ने दी जानकारी

झाबुआ माणक लाल जैन *महत्वपूर्ण सूचना*

 

*28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के संबंध में LDM झाबुआ ने दी जानकारी*

 

अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), झाबुआ श्री गणेश कुमार सोनी ने जिले के समस्त बैंक ग्राहकों एवं आम नागरिकों को सूचित किया है कि दिनांक 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दृष्टिगत ग्राहकों की सुविधा एवं बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार रविवार, 27 सितंबर 2026 को बैंक शाखाओं में नियमित बैंकिंग कार्य किया जाएगा। अतः नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार बैंक शाखाओं में पहुंचकर आवश्यक बैंकिंग कार्य संपादित कर सकते हैं।

 

प्रस्तावित हड़ताल की अवधि के दौरान ग्राहकों की सुविधा के लिए उपलब्ध डिजिटल एवं वैकल्पिक बैंकिंग सेवाओं का भी उपयोग किया जा सकता है। बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता एवं वैकल्पिक सुविधाओं के संबंध में नागरिकों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जन-जागरूकता पोस्टर के माध्यम से भी सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 

LDM श्री सोनी ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे प्रस्तावित बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों की योजना पूर्व से बना लें तथा बैंकिंग सेवाओं से संबंधित अधिकृत सूचनाओं पर ध्यान दें।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें