October 18, 2026 2:41 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सोने की विशाल लंका धू धू करते जली |

लव कुश रामलीला कमेटी
लालकिला मैदान, दिल्ली

दिनांक: 17 अक्टूबर 2026

सोने की विशाल लंका धू धू करते जली |

देश विदेश में विख्यात लव कुश रामलीला लाल किला ग्राउंड के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया विशाल क्रेनों की मदद से 250 फीट की ऊंचाई पर आकाश मार्ग से जब श्री राम और लक्ष्मण को अपने कंधों पर उठाए हनुमान जी आए उस वक्त लीला ग्राउंड में मौजूद हजारों राम भक्त अपने मोबाइल कैमरों में इस दृश्य को कैद कर रहे थे तो सारा ग्राउंड मोबाइल की चमकती बैटरी से चमक उठा ।
हनुमान जी ने जब सोने की लंका को आग लगाई तो जय श्री राम के गग़न भेदी उद्घोष के बीच लंका जलकर राख हो गई।
अर्जुन कुमार ने आगे बताया दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री अशोक सिंघल ने लीला स्थल पर पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीला का अवलोकन किया और राम जी से आशीर्वाद लिया।
लीला मंच पर प्रभु श्रीराम की शबरी से भेंट, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज लंकनी से भेंट, रावण-सीता संवाद, अक्षय कुमार वध, रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन तक के प्रसंगों का भव्य एवं प्रभावशाली मंचन किया गया।
महासचिव सुभाष गोयल ने बताया लीला स्थल पर पधारे उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन, अखिल सिंघल, बृजमोहन गोयल, अंकुर गोयल, गौरव सूरी, प्रवीण गोयल, संदीप भूटानी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शैलेश गिरी
PRO
9811222325

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें