October 18, 2026 11:02 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ग्राहकों के सुझावों से स्मार्टफोन बेहतर बना रही एआई+ कंपनी

गुरुग्राम, 18 अक्टूबर। एआई+ स्मार्टफोन ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर अपने उत्पादों और सेवाओं में सुधार कर रही है। कंपनी कैमरा, कनेक्टिविटी और प्रदर्शन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट और बेहतर ग्राहक सहायता पर जोर दे रही है।

कंपनी के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडलों को डिजाइन, कैमरा और बैटरी के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। नोवा 2 अल्ट्रा 5जी में कैमरा स्थिरता सुधारने के लिए अपडेट जारी किया गया है।

कंपनी की ‘प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू’ पहल में अब तक एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। कंपनी के ब्रांड प्रमुख आर्ची गोगोई ने कहा कि ग्राहकों के सुझाव उत्पादों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण हैं। कंपनी का लक्ष्य अधिकांश शिकायतों का समाधान तीन से चार दिनों में करना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें