June 13, 2026 2:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

यूजीसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का व्यापक स्वागत,

यूजीसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का व्यापक स्वागत, भा.ज.पा सहयोग मंच के संस्थापक आशुतोष के शर्मा ने बताया समाज हित में मील का पत्थर

 

यूजीसी से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले का समाज में व्यापक स्तर पर स्वागत किया जा रहा है। इस निर्णय को लेकर भा.ज.पा सहयोग मंच के संस्थापक आशुतोष शर्मा ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया है। आशुतोष के शर्मा ने कहा कि यदि यूजीसी से संबंधित यह फैसला नहीं आता, तो देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में गंभीर असंतुलन पैदा हो सकता था, जिससे समाज के बौद्धिक ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े निर्णय से न केवल उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समान अवसर को मजबूती मिलेगी, बल्कि देश का सामाजिक ताना-बाना भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूजीसी से जुड़े स्पष्ट और सशक्त दिशा-निर्देश छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। शर्मा ने कहा कि हर मुद्दे को लेकर संघर्षरत रहते हैं और यह फैसला उसी सतत प्रयास का सकारात्मक परिणाम है। आशुतोष ने विश्वास जताया कि इस निर्णय से शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे समाज का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और देश एक मजबूत बौद्धिक दिशा की ओर अग्रसर होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें