बुरहानपुर नि.प्र. – जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय के अंतर्गत आज भारत सरकार के शिक्षा उपक्रम के अंतर्गत पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी बुरहानपुर के प्राचार्य देवेन्द्र जैन ,स्कूल शिक्षक शिक्षिका रानू टाईटस ,चिरागकुमार वालंद ,जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन , ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य डॉ फौजिया सोडावाला एवं ट्रस्ट सदस्य डॉ किरण सिंह के साथ साथ नवोदय स्कूल की छात्राओं ने मूकबधिर अंध विद्यालय के परिसर में आकर शिक्षण सामग्री भेंट करने के साथ साथ संस्कृतिक कार्यक्रम एवं किस तरह से अंध मूकबधिर छात्र एवं छात्राओं को शिक्षण कराया जाता है उसका अवलोकन किया l इस अवसर पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत पी एम् श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी बुरहानपुर एवं मूकबधिर अंध विद्यालय बुरहानपुर के छात्र एवं छात्राओं ने मिलकर संयुक्त रूप से एक दुसरे की भाषाओ को समझते हुए प्रदान की गई ड्राइंग सामग्री को उत्कृष्ठ चित्रों में उकेरकर एक उत्कृष्ठ उदारहण प्रस्तुत किया l
कार्य्रकम को संबोधित करते हुए पी एम् श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र जैन ने कहा की इस स्कूल में आकर निश्चित रूप से मुझे अच्छा एवं गर्व महसूस हुआ है की ऐसे भी देश के होनहार दिव्यांग बच्चो को कैसे शिक्षण कराया जाता है यह देखकर मे बहुत अभिभूत हूँ l मै इनके उज्वल भविष्य की कामना के साथ साथ ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों का कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित करता हु की आप सभी लोग एक ऐसा पुनीत कार्य कर रहे है जो असाधारण है l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की आपके द्वारा जो आज पेस सेटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत जो शिक्षण सामग्री बच्चो के उज्वल भविष्य के लिए दी गई है वह उनके आने वाले जीवन के लिए एक अच्छा मार्ग प्रशस्त करेगी l इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य देविदास चौहान , उपप्राचार्य चंद्रकांत पाटिल ,शिक्षक शिक्षिका , धर्मेन्द्र भंडारी , पंकज शाह , वर्षा महाजन,प्रमिला महाजन , पुष्पा महाजन ,भाग्श्री वाघमारे ,नवनीत लाल चौधरी के साथ साथ मूकबधिर अंध विद्यालय के छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे ,अंत में उपस्थित जनों का आधार ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ने माना l












