नोएडा में पहला स्टोर लॉन्च, 3 साल में 70 आउटलेट खोलने की योजना
मुख्य संवाददाता
नोएडा, 18 मार्च : वैश्विक परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स ब्रांड केल्मे ने भारत में अपने पहले एक्सपीरिएंशियल स्टोर (नोएडा) और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लॉन्च के साथ आधिकारिक तौर पर प्रवेश किया है। आरएसएन स्पोर्ट्स के माध्यम से आए इस ब्रांड का उद्देश्य देश के ग्रासरूट और प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाला परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स गियर उपलब्ध कराना है।
कंपनी ने ‘प्रोजेक्ट 1000’ की घोषणा की है, जिसके तहत अगले तीन वर्षों में देशभर से 1,000 उभरते खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रोफेशनल-ग्रेड स्पोर्ट्स गियर, मेंटरशिप और ट्रेनिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इस पहल का लक्ष्य भारत की अगली पीढ़ी के ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करना है।
भारत में लॉन्च के साथ केल्मे ने फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और अन्य खेलों के लिए 150 से अधिक प्रतियोगिता-स्तर के उत्पाद पेश किए हैं। इन उत्पादों में उन्नत मॉइस्चर-मैनेजमेंट फैब्रिक और हाई-इंटेंसिटी खेल के लिए डिज़ाइन किए गए फुटवियर शामिल हैं।
केल्मे इंडिया, के निदेशक शिव कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय बाजार में गंभीर खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय स्पोर्ट्स गियर की कमी है, जिसे कंपनी पूरा करना चाहती है। वहीं, निदेशक रंजीत सिंह ने कहा कि ब्रांड का उद्देश्य केवल बाजार में प्रवेश करना नहीं, बल्कि देश के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करना है।
कंपनी के सीईओ अनुराग सिंह के अनुसार, भारत में तेजी से बढ़ते खेल और फिटनेस कल्चर के चलते परफॉर्मेंस-आधारित स्पोर्ट्स गियर की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए केल्मे तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों के साथ बाजार में उतरा है।
KELME अगले तीन वर्षों में देशभर में 70 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स खोलने की योजना बना रहा है। कंपनी का लक्ष्य खिलाड़ियों, अकादमियों और खेल संस्थानों के लिए एक दीर्घकालिक परफॉर्मेंस पार्टनर बनना है।












