दिल्ली के साध नगर में भीषण आग: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 घायल
दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साध नगर इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। अस्पताल में लाए गए छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान प्रवेश (35 वर्ष), कमल (40 वर्ष), आशु (32 वर्ष) और तीन मासूम बच्चियों (उम्र 12, 6 और 5 वर्ष) के रूप में हुई है.घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबन और बचाव कार्य जारी है।देश की राजधानी बुधवार सुबह उस वक्त दहल गई जब दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इस हृदयविदारक घटना में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें तीन मासूम बच्चियां भी शामिल हैं. आग की चपेट में आने से परिवार के कई अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं.
इस चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की दुकान थी वहीं दूसरी मंजिल पर गोदाम था और तीसरी और चौथी मंजिल पर एक ही परिवार के करीब 15 लोग रहा करते थे. इसमें दुकान के मालिक जिनका नाम राजेंद्र कश्यप, वह दिल्ली से बाहर घूमने गए हुए थे, इस इमारत में केवल एक निकास का रास्ता था जबकि कोई इमर्जेंसी एग्जिट नहीं था. आग लगने के बाद दो लोगों ने इमारत की तीसरी मंजिल से कूद कर अपनी जान बचाई, इसमें एक बच्ची को फ्रैक्चर आया है.पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 07:04 बजे पालम गांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि राम चौक मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटना स्थल डब्लूजेड-124ए (WZ-124A) स्थित एक चार मंजिला इमारत थी.
इस इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर राम मार्केट के प्रधान राजेंद्र कश्यप का कपड़ा और कॉस्मेटिक का बड़ा शोरूम था. वहीं, ऊपरी दो मंजिलों (दूसरी और तीसरी) पर उनका परिवार निवास करता था. सुबह जब लोग सोकर ही उठे थे, तभी अचानक शोरूम से धुएं का गुबार निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.












