October 18, 2026 12:28 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान कराने में जुटी पुलिस

 

सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया, लेकिन देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं थाना प्रभारी सैनी त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने बताया कि आसपास के गांवों और क्षेत्रीय लोगों से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो मोबाइल नंबर 8756212464 पर सूचना देकर पुलिस की सहायता करें

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें