जनपद कौशांबी जिले में दिनांक 30.05.2026 को थाना कोखराज पर वादिनी द्वारा सूचना दी गयी कि अभियुक्त शिवकरन कुमार पुत्र बिहारी लाल द्वारा शादी का झासा देकर उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध गया है , शादी के लिये कहने पर शादी से इनकार किया गया तथा कहा की मेरी शादी हो गयी है और मेरा एक बच्चा भी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में तत्काल सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 03.06.2026 को थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवकरन कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी महमदपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।












