
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 जून को अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद आयोजन हुआ, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि, सनातन संस्कृति और धार्मिक विरासत पर चर्चा हुई ।
तालकटोरा स्टेडियम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन हुआ जिसमें देश-विदेश से अनेकों साधु संत , महा मंडलेश्वर,आचार्य, पीठाधीश्वर ,जगतगुरु पधारे ।यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री रूप सिंह नागर जी के संरक्षण में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में पांच प्रस्ताव साधु संतों के द्वारा पास हुए जिनको केंद्र सरकार के पास रजिस्टर डाक से भेजा जा रहा है । यहां प्रथम प्रस्ताव यह रहा किश्री कृष्ण जन्म स्थान पर माखन मिश्री का भोग लगे, दूसरा प्रस्ताव था कि जहां कृष्ण कन्हैया का जन्म हुआ उस स्थान पर देसी गौ माता के घी का दीपक जले ,तीसरातीसरा प्रस्ताव था कि श्री कृष्ण जन्म स्थान को पवित्र गंगाजल से धो कर शुद्ध किया जाए , चौथा प्रस्ताव था कि सनातन बोर्ड का गठन हो और पांचवा प्रस्ताव में प्रस्ताव में हिंदू राष्ट्र की मांग की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारत हिंदू महा के अध्यक्ष एवं जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने की थी, जिन्होंने कहा था कि जिस प्रकार करोडो राम भक्तों के संघर्ष और बलिदान से राम मंदिर का कार्य पूरा हुआ उसी प्रकार श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति का समय आ चूका हे|
इस अवसर पर अध्यक्षता महंत नारायण गिरी जी ने की , इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि महाराज , फलाहारी महाराज, डॉक्टर लोकेश मुनि , महंत उमेश योगी जी महाराज स्पेन वाले, जगद्गुरु रामकृष्ण महाराज नासिक वाले, जगतगुरु भैया जी महाराज महाराज ,अरुण कृष्ण जीमहाराज, महामंडलेश्वर चंद्रेश जी महाराज, महा मंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण महाराज, महा मंडलेश्वर राधा नंद गिरी, महामंडलेश्वर रामदास महाराज, गुरु माँ सरिता गिरी जी, चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद जी महाराज आदि संत मौजूद रहे।
संचालन नवल किशोर गिरी महाराज ने किया।और न्यास के पदाधिकारी प्रवीण शर्मा ,अश्विनी कुमार, आशु चौहान ,अनीता सिंह, मनीष बंसल दिल्ली , गिर्राज वाल्मीकि, कंचन गुप्ता, आशुतोष शर्मा, करणी सेना अध्यक्ष सनी सिंह ,डॉक्टर सिद्धार्थ भट्टाचार्य ,हेमंत पांडे,सच्चिदानंद महाराज, गुंजन शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, सुनील त्यागी, अनिल कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार सत्यम नागपाल हरियाणा से अरुण कुमार, वाई के राय, जगदीश जी, आनंद तोमर मथुरा, सचिन कुमार देश के कोने-कोने से आए हज़ारों श्रद्धालु उपस्थित रहे












