June 13, 2026 2:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पूर्व जन्म के पुन्य कर्मो के उदय से ही मानव जीवन में सुख वैभव ,संपदा प्राप्त होती है – 108 श्री महंत नर्मदानन्द गिरिजी महाराज

बुरहानपुर नि.प्र. – मानव जीवन बड़ी दुर्लभता से प्राप्त होता है l जीवन में जिस भी मानव ने धर्म कर्म को अपनाया है निश्चित रूप से उसने अपने कर्मो के माध्यम से भव सागर को पार करने का रास्ता अपनाया है l वर्तमान में जो मानव सुख वैभव संपदा प्राप्त करता है वह पूर्व जन्म के पुन्य कर्मो के उदय से ही प्राप्त करता है l इसलिए जीवन में प्रत्येक मानव को सबका भला ही भला हो, अच्छा ही अच्छा हो यही सोचकर धर्म के प्रति अपने जीवन को समर्पित कर जीवन जीना चाहिए l उपरोक्त उदगार एतिहासिक जिला पर्यटन नगरी बुरहानपुर की धरा पर महाजनापेठ स्थित श्री विट्ठल मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित मासिक कथा के अंतर्गत वेदान्ताचार्य साहित्यरत्न 108 प.पु.श्री महंत नर्मदानन्द गिरिजी महाराज के मुखारबिंद से व्यक्त किये l
समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा आयोजित कथा अवसर पर उपस्थित होकर संस्था सदस्यों द्वारा सर्व श्री संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ,संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , संस्था कार्यकारिणी सदस्य हरिओम अग्रवाल संस्था सदस्य सदाशिव गुप्ता द्वारा श्री राम झरोखा धाम मंदिर ट्रस्ट इतवारा नागझिरी के अध्यक्ष व 108 श्री महंत नर्मदानन्द गिरिजी महाराज व्यासपीठ पर विराजमान का हार नारियल,शाल व् भेंट से सम्मान किया गया l इस अवसर पर विट्ठल मंदिर परिसर में कथा श्रवण करते समय श्री वैश्य स्वर्णकार समाज अध्यक्ष सचिन सुभाष सोनार , उपाध्यक्ष उदय सोनी , भीमसेन लधवे , पंडित सखाराम माली , रखुमाई महिला भजन मंडल , गुरुदेव सेवा सत्संग भजन मंडल , कन्हय्या चौहान , डॉ ललित सोनार , राकेश दलाल के साथ साथ बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु भक्तजन महिला एवं पुरुष उपस्थित थे l

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें