June 13, 2026 2:52 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा थाना कोखराज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

 

जनपद कौशांबी जिले में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज ज्योति नारायण द्वारा जनपद कौशाम्बी के थाना कोखराज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, बैरक एवं परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने थाना परिसर में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, जनसुनवाई को प्रभावी ढंग से संपन्न करने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण की उपस्थिति में अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें