June 13, 2026 2:51 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर भाजपा ने किया लोकतंत्र पर प्रहार

झाबुआ माणक लाल जैन

कांग्रेस जनों ने 4 घंटे उपवास कर जताया विरोध
झाबुआ/9 जून को को भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फॉर्म को निरस्त कर प्रजातंत्र पर हमला किया है कांग्रेस ने भाजपा के इस कृत्य का पुर जोर विरोध प्रकट दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक 4 घंटे उपवास कर किया
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहां की कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त सरासर लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ है भाजपा एक तरफ नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण के नारे देती है वही दूसरी ओर षड्यंत्र रचकर अपमानित करती है देश प्रदेश की जनता भाजपा की कथनी करनी का अंतर समझ चुकी है आगामी चुनाव में जनता जनार्दन इन्हें जवाब दे देगी
मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता ने कहा देश के लोकतंत्र में सत्ता की जो भूमिका होती है उसका नाजायज तरीके से उपयोग कर प्रजातंत्र पर हमला है यह लड़ाई नहीं बुजदिली है यह राजनीति नहीं लोकतंत्र का अपहरण है नामांकन फार्म के कालम में अपराधिक लंबीत प्रकरण की जानकारी दी जाती है किसी प्रकार के नोटिस का कोई कालम नहीं रहता भाजपा का यह कृत्य लोकतंत्र संविधान के साथ कुठाराघात जैसा कदम है
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री शंकर सिंह भूरिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल कैलाश डामोर रूप सिंह डामोर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुनिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार यामीन शेख एनएसयूआई अध्यक्ष नर्वेश अमलियार सुनीता अलावा आईटी सेल अध्यक्ष वसीम सैयद महामंत्री हर्ष जैन बबलू कटारा कीलु भूरिया गोरी कटारा रमेश मांडली सायरा बानू मारिया वड़किया मालू डोडियार मुकेश मुनिया गुफरान कुरैशी आयुष ओहरी मनोश गुड़िया दीपक मखोडिया अल्केश पारगी सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपवास आयोजन में उपस्थित थे

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें