October 22, 2026 1:46 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मिशन रविवार श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया।

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन

मिशन रविवार श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया।

थांदला। ……… कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला चर्च में मिशन संडे श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। हर साल मनाया जाने वाला मिशन संडे जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपना आर्थिक योगदान देना होता है जो सीधे वेटिकन सिटी संत पापा रोम को भेजा जाता है। वहाँ से गरीब शोषित पीड़ितों और कमजोर वर्ग के शिक्षा और विकास के लिए अथवा आपदा में सहयोग के लिए होता भेजा जाता है। इस अवसर मिस्सा पूजा के मुख्य याजक कैथोलिक चर्च थांदला के पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने कहा कि मिशन संडे का मुख्य उद्वेश्य कैथोलिक समाज का प्रभु येशु में एकता और कैथोलिक कलीसिया में विश्वासियों का सहयोग । इस दिन गरीब से गरीब और अमीर से अमीर समाज जन को एक दिन का अपना पारिश्रमिक देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में इस पुण्य कार्य को सफल बनाने उपस्थित है आपके इस पुण्य कार्य के लिए और आपकी उदारता के लिए मै पल्ली की ओर से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। इस अवसर पर फादर मनीष खड़िया और फादर रोशन डामोर ने मिस्सा पूजा में भाग लिया। पल्ली परिषद के सचिव राजू कटारा ने पल्ली परिषद के सदस्यों के साथ सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम में माता मरियम समिति तथा युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा मैरिज कॉन्वेंट सिस्टर्स प्रभु दासी सिस्टर्स ने भी भाग लेकर सहयोग प्रदान किया। मिस्सा पूजा समारोह में गायक मंडली ने अपने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। अंत में पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने आभार माना।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण