October 17, 2026 9:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैथोलिक चर्च थांदला में माता मरियम के निष्कलंक ह्रदय पर्व धूमधाम से मनाया गया। का प्रतिष्ठा दिवस पर्व मनाया गया।

कैथोलिक चर्च थांदला में माता मरियम के निष्कलंक ह्रदय पर्व धूमधाम से मनाया गया। का प्रतिष्ठा दिवस पर्व मनाया गया। थांदला …..कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला चर्च जोकि माता मरियम के निष्कलंक ह्रदय को समर्पित है का प्रतिष्ठा दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया। थांदला चर्च जिसकी स्थापना (प्रतिष्ठा)1907 में तत्कालीन झाबुआ के प्रथम पुरोहित ईश सेवक फादर चार्ल्स कपुचिन द्वारा की गई थी। माजेश बारिया ने संक्षिप्त इतिहास में बताया कि झाबुआ का प्रथम पुरोहित फादर चार्ल्स 1896 में थांदला आए और तब उन्होंने 1904 में माता मरियम मंदिर चैनपुरी मंदिर का निर्माण किया और तत्पश्चात चर्च का निर्माण किया । थांदला चर्च प्रतिष्ठा पर्व के मिस्सा पूजा के मुख्य समारोह में कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप पीटर खराड़ी उपस्थित थे उन्होंने अपने प्रवचन में बताया कि माता मरियम का निष्कलंक ह्रदय का पर्व यह भक्तिमय उत्सव माता मरियम और उनकी करुणामय प्रेम को उजगार करता है। हम भी उनकी भक्तिमय जीवन से प्रेरणा लेकर निष्पाप जीवन जीने का प्रयास करें बिशप ने और भी माता मरियम और उसके जीवन के गुड़ रहस्यों को समझाया । इससे पूर्व पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने बिशप पीटर खराड़ी का और अन्य पुरोहितों का स्वागत किया। मिस्सा पूजा के दौरान बिशप पीटर खराड़ी के अलावा पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा फादर लूकस डामोर फादर असीम मिंज फादर पौल भूरिया फादर मनीष खड़िया फादर उपस्थित थे।मिस्सा पूजा के दौरान दीपक डामोर और उनके दल ने भक्तिमय गीतों साथ मिस्सा पूजा में भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें