October 17, 2026 9:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रोड़वेज बस और कार की टक्कर, हादसे में चार सगे भाइयों की मौत

बालोतरा, 16 जून। जिले के पाटौदी गांव के समीप मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार सभी सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दो भाईयों को पाटौदी सीएचसी में मृत घोषित कर दिया। वहीं दो की बालोतरा रेफर के दौरान रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद दो मृतकों के शव पाटौदी व दो के बालोतरा मोर्चरी में रखवाये गए हैं। चारों भाई पाटौदी तहसील के कोडूका निवासी थे। चारों भाई मजदूरी के लिए जा रहे थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें