October 17, 2026 8:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आज से BRICS सुरक्षा सलाहकारों की बैठक

जून 22, नई दिल्ली:

नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की दो दिवसीय बैठक शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे।

बैठक में साइबर सुरक्षा, डिजिटल खतरों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े जोखिमों, आतंकवाद-रोधी सहयोग तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के सुरक्षित उपयोग सहित विभिन्न गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

इसमें भारत, ब्राजील, चीन, रूस और दक्षिण अफ्रीका समेत ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुख भाग लेंगे। चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी इसमें शामिल होंगे। भारत चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और इस वर्ष की थीम “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास का निर्माण” रखी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें