October 17, 2026 7:49 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करना सभी के सहयोग से ही संभव है – वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन

बुरहानपुर नि.प्र. – आयुक्त सामाजिक न्याय एंव् दिव्यांगजन सशक्तिकरण म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 17 जून से 26 तक चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर जिले की एकमात्र दिव्यांगजनों की मूक बधिर अंध विद्यालय के सभागार में सामाजिक न्याय एंव् दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बुरहानपुर , समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया l उक्त कार्यक्रम अवसर पर जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जनजाग्रति संस्था के कार्यकारणी सदस्य कैलाश अग्रवाल ,जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव एवं जनजाग्रति संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन , जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर की अध्यक्ष डॉ किरण सिंह के साथ साथ आमंत्रित सम्बन्धित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक ,शाला समस्त स्टाफ एवं छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे l
कार्यशाला को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की नशा चाहे किसी भी नशीले पदार्थ का हो वह इन्सान को इन्सान नही हैवान बनाने में कोई कसर नही छोड़ता है उस अवस्था में इन्सान अपने स्वयं के साथ साथ घर परिवार को तो बर्बाद करता ही है समाज को भी बदनाम करता है l देश के समस्त समाज के महानुभवो से करबद्ध विनम्र प्रार्थना है की हर समाज में एसी व्यवस्था की जाए की कोई भी समाज का व्यक्ति नशा ना कर पाए क्योकि नशा सिर्फ और सिर्फ बर्बादी का कारण है l तभी हम सभी के सहयोग से नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में सहायक सिद्ध हो सकते है l आप सभी का छोटासा प्रयास समाज ,प्रान्त व् देश को उन्नति की और अग्रसर करेगा l कार्य्रकम का संचालन डॉ किरण सिंह ने किया एवं उपस्थित जनों का आभार कैलाश अग्रवाल ने माना l

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें