October 18, 2026 12:50 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सतना: सड़क से महिला से लूट का आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

 

सतना, नया इंडिया ब्यूरो 15 जुलाई — शहर के प्रेमनगर मोड़ के पास हुई सड़क लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपितों को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता माधुरी सिंह (उम्र 23) ने 15.07.2026 को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी, तभी पीछे से आए दो व्यक्तियों ने उनका पर्स छीना लिया।
तफ़्तीश और पकड़:
पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय व नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के निर्देश में थाना प्रभारी सिटी, उप पुलिस अधीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में त्वरित टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। महज 10 घंटे के अंदर टीम ने आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ शनि (पिता प्यारेलाल सेन, उम्र 23, निवासी गौहारी, थाना रामपुर बाघेलान) को गिरफ्तार किया। मामले में दूसरा आरोपी विधिक रूप से नाबालिग पाया गया; उसे नियमानुसार पेश किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें