October 18, 2026 12:04 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स को सी.आई.एस. एवं साईबर सुरक्षा पर दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

बुरहानपुर नि.प्र.- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर श्रीमती विधि सक्सेना के निर्देशानुसार श्री प्रेमदीप सांकला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स को सी.आई.एस. एवं साईबर सुरक्षा विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती विधि सक्सेना, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। उनके द्वारा उपस्थित पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स को प्रशिक्षण के विषय की गंभीरता एवं वर्तमान में आवश्यकता व उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रेमदीप सांकला, व्यवहार न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स को बताया कि वे उक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर कैसे डिजिटल साक्षर होकर जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद कर सकते है। उनके प्रकरणों की तारीख व स्तर देखने, प्रकरण के दस्तावेजों की प्रतिलिपि आॅनलाईन निकलवाने में मदद कर सकते है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मंे श्री राजेश नागले, जुनियर सिस्टम एनालिस्ट द्वारा उपस्थित पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स को सी.आई.एस. एवं जिला कोर्ट व हाईकोर्ट के प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करने संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। उपरांत श्रीमती मनीषा दिक्षित, एसआई. साइबर सेल, जिला बुरहानपुर द्वारा साइबर फ्राड व साइबर सुरक्षा पर आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री अनुपमा मुजाल्दे, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर जिला न्यायालय के कम्प्यूटर अनुभाग से श्री आकाश, श्री परमेश्वर एवं साईबर सेल से श्री दुगेश पटेल साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें