*लता गुप्ता ने दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष का कार्य आभार सम्भाला – अन्य सदस्यों ने भी कार्यभार सम्भाला*
श्रीमती रेखा गुप्ता एवं श्रीमती विजया राहटकर के मार्गदर्शन में काम करते हुए दिल्ली की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं सम्मान को बढ़ाने के लिए हम काम करेंगे — *लता गुप्ता*
नई दिल्ली 31 जुलाई : गत रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरणजीत सिंह संधू ने पूर्व नगर निगम पार्षद श्रीमती लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नामांकित किया था और साथ ही महिला आयोग में 5 सदस्यों और के रूप में श्रीमती श्याम बाला, श्रीमती मालती वर्मा, श्रीमती लता सोढ़ी, श्रीमती सनरिका शर्मा झा एवं श्रीमती रेनू भल्ला को भी नामांकित किया था।
आज नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने नई नामांकित सदस्यों के साथ दिल्ली महिला आयोग कार्यालय जा कर कार्यभार सम्भाला।
ओपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के बाद श्रीमती लता गुप्ता ने कहा की वह दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की यह सेवा अवसर दिलवाने के लिए आभारी हैं और उनके एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर के मार्गदर्शन में काम करते हुए दिल्ली की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं सम्मान को बढ़ाने के लिए हम काम करेंगे।












