October 17, 2026 5:58 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं जिला अंधत्व निवारण समिति द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद निवारण शिविर का सफल आयोजन

धार (सरदारपुर) माणक लाल जैन

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं जिला अंधत्व निवारण समिति द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद निवारण शिविर का सफल आयोज

*नेत्र चिकित्सा सहायक श्री सतीश पाराशर को उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए एसडीएम श्री गौड़ द्वारा सम्मानित किया गया*

सरदारपुर (धार), 4 अगस्त 2026

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, जिला अंधत्व निवारण समिति, धार एवं चौइथराम नेत्रालय, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में सिविल अस्पताल, सरदारपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद निवारण (लेंस प्रत्यारोपण) शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन डॉ. शीला मुजाल्दा (बीएमओ, सरदारपुर) एवं डॉ. सौरभ बौरासी (डीपीएम, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय, धार) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर श्री अजमेर सिंह गौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. शीला मुजाल्दा की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रेम कुमार वैद्य, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश कुमार वर्मा, प्रदेश विधि प्रभारी श्री बी. जे. उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र तिवारी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत उद्बोधन राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रेम कुमार वैद्य ने दिया। अपने संबोधन में उन्होंने ट्रस्ट द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य सेवा संबंधी गतिविधियों की जानकारी देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के संकल्प को दोहराया।
मुख्य अतिथि श्री अजमेर सिंह गौड़ (एसडीएम, सरदारपुर) ने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने भविष्य में भी प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा द्वारा संगठन द्वारा किए जाने वाले आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।
एसडीएम श्री गौड़ ने फिता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेत्र चिकित्सा सहायक श्री सतीश पाराशर को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए एसडीएम श्री अजमेर सिंह गौड़ द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
शिविर में नेत्र चिकित्सा सहायक श्री सतीश पाराशर द्वारा मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जबकि डॉ. अरुण मोहरानी एवं डॉ. अनिल पाटीदार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में 106 मरीजों का सफल परीक्षण किया गया एवं 36 पात्र मरीजों का चयन कर उन्हें निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण हेतु चिन्हित किया गया। मरीजों को चौइथराम नेत्रालय इंदौर, आपरेशन हेतु बस द्वारा भेजा गया।
इस अवसर पर जिला सचिव श्री कैलाश चंद्र बघेल, श्री बुद्धेसिंह पांडर, श्रीमती सीता शर्मा, श्रीमती मानकुंवर, श्री भारत सिंह खराड़ी, श्री कन्हैयालाल यादव, श्री विजय सोलंकी, श्री हरीश लश्करी, श्री रोजीन राजू, श्री शुभम शर्मा एवं श्री निर्मल सिंह पंवार सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर आर. के. जैन ने किया।
शिविर को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं, सिविल अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त अस्पताल कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें