October 17, 2026 4:16 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली की जन्म जयंति पर योगेन्द्र चांदोलिया, मनोज तिवारी, वीरेन्द्र सचदेवा, आदेश गुप्ता, योगिता सिंह, राजेश भाटिया, सुनिल यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की

*दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली की जन्म जयंति पर योगेन्द्र चांदोलिया, मनोज तिवारी, वीरेन्द्र सचदेवा, आदेश गुप्ता, योगिता सिंह, राजेश भाटिया, सुनिल यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की*

 

*दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने भी पुष्पांजलि अर्पित की और कहा की प्रो. कोहली ने विद्यार्थि काल से मुझ पर एक अमिट छाप छोड़ी जो आज भी मेरी प्रेरणा है*

 

अनुशासन, समय की पाबंदी और सिद्धांतों पर समझौता न करना, यही प्रो. कोहली की सफलता एवं लोकप्रियता का मूल मंत्र था — *योगेन्द्र चांदोलिया*

 

नई दिल्ली 9 अगस्त : दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल प्रो. ओमप्रकाश कोहली की 92वें जन्म जयन्ती के अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील यादव की अधयक्षता में आयोजित एक पुष्पांजलि कार्यक्रम में सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने प्रथम पुष्पांजलि अर्पित करके एकत्र जनों के समक्ष प्रो. ओमप्रकाश कोहली से जुड़े कार्य संस्मरण रखे।

 

श्री योगेन्द्र चांदोलिया के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, श्री आदेश गुप्ता एवं श्री वीरेन्द्र सचदेवा, प्रदेश पदाधिकारियों श्री राजेश भाटिया, श्री सुनील यादव, श्रीमति योगिता सिंह, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री विनोद बछेती, श्री रंजीत कश्यप, श्री कैलाश जैन, श्री नरेश वशिष्ठ, श्री मनोज कुमार जाटव, श्री संतोष पाल, श्री अनीस अब्बासी, श्रीमति प्रवीणा शर्मा, श्री विजेन्द्र धामा, श्री अमित गुप्ता, श्री रामखिलाड़ी यादव आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

 

दिल्ली विधानसभाध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रो. ओमप्रकाश कोहली के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा की प्रो. कोहली ने विद्यार्थि काल से मुझ पर एक अमिट छाप छोड़ी जो आज भी मेरी प्रेरणा है।

 

सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने पुष्पांजलि पश्चात एकत्र जनों को सम्बोधित किया और कहा की आज हम दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय प्रो. ओमप्रकाश कोहली जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। मुझे सौभाग्य मिला कि मैंने उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में संगठन में काम किया।

 

कोहली जी संगठन के पर्याय थे, उनकी सबसे बड़ी ताकत थी – बूथ स्तर तक कार्यकर्ता को जोड़ना और हर कार्यकर्ता को सम्मान देना। अनुशासन, समय की पाबंदी और सिद्धांतों पर समझौता न करना, यही प्रो. कोहली की सफलता एक लोकप्रियता का मूल मंत्र था।

 

मतभेद होने पर भी वे संवाद से समाधान निकालते थे। संगठन को परिवार मानकर चलने वाले कोहली जी ने दिल्ली भाजपा को जमीन से जोड़ने का काम किया।

 

आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लें कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर संगठन को और मजबूत करेंग

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें