October 17, 2026 5:04 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हर घर तिरंगा अभियान के तहत झाबुआ में निकली वृहद तिरंगा यात्रा

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत झाबुआ में निकली वृहद तिरंगा यात्रा*

*हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने दिया देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश*

 

झाबुआ, 09 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ द्वारा रविवार को वृहद तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री महेश मंडलोई एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील डावर के निर्देशन में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री जय बैरागी तथा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ की प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिवेदी के समन्वय से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

 

यात्रा के शुभारंभ से पूर्व विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्राएं एकत्रित हुईं। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।

 

तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नेहरू मार्ग से राजवाड़ा चौक पहुंची तथा वहां से पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान छात्राओं के हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। छात्राओं में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष उत्साह एवं ऊर्जा दिखाई दी। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बड़ी संख्या में छात्राओं की सहभागिता ने नगर में देशभक्ति का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया।

 

तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में विद्यालय की श्रीमती मीनाक्षी सोनी, श्रीमती श्रद्धा परसाई, पीटीआई श्री नरेश पुरोहित, श्रीमती निर्मला झरबड़े, श्री राज सोनी, श्री आनंद राठी, श्रीमती रजनी मोहनिया, श्रीमती श्यामा बबेरिया, श्री गुमान सिंह वास्कले एवं श्री जतिन राठौर सहित विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें