October 17, 2026 5:05 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

वेद प्रचार सप्ताह हर्षोल्लास से संपन्न

 

 

*वेद प्रचार सप्ताह हर्षोल्लास से संपन्न*

 

*पंच महायज्ञ एवं वेद मार्ग पर चलने से ही मानव का कल्याण सम्भव-अचार्य डा यशवीर*

 

गाजियाबाद,रविवार,09-08-2026 को आर्य समाज मन्दिर कविनगर का वेद प्रचार सप्ताह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।यज्ञ के ब्रह्मा धर्माचार्य प्रमोद शास्त्री के ब्रह्मत्व महायज्ञ सम्पन्न हुआ।मुख्य यज्ञमान सर्वश्री राघव गोयल-तान्या गोयल,लक्षमण सिंह चौहान-सुमन चौहान,गजराज चौधरी-सुमन चौधरी, अनुपम आर्य एवं पायल आर्या रहे।

 

हापुड़ से पधारी आचार्या सुलभा शास्त्री, सुखपाल आर्य एवं प्रवीण आर्य के वैदिक सिद्धांतों पर आधारित भजनों क़ो सुनकर श्रोता मन्त्र मुग्ध हो गए।

 

मुख्य वक्ता वैदिक विद्वान आचार्य डॉ यशवीर आर्य ने यज्ञ महिमा एवं वेद महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि पंच महायज्ञ एवं वेद मार्ग पर चलने से ही मानव कल्याण सम्भव है।उन्होंने आगे कहा कि परमात्मा ने यह भूमि आर्यों को दी है अतः आर्य समाज का यह नैतिक कर्तव्य है कि वे अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें आगे आना होगा।युवक चरित्रवान हों,यह सब गुरूकुल शिक्षा पद्धति से ही संभव होगा।

 

वीतराग सन्यासी शिवानंद ने इतिहास के वीरता और शौर्य के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि भारत की आजादी के बाद हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया क्योंकि पहले पांच शिक्षा मंत्री मुस्लिम हुए जिन्होंने सनातन धर्म और भारत के वीर सपूतों के इतिहास को ग़लत ढंग से प्रस्तुत किया जैसे पोरूष ने सिकंदर को बुरी तरह से हराया था लेकिन पढ़ाया गया कि जो जीता वही सिकंदर।ऐसे ही चन्द्र गुप्त मौर्य ने सैल्यूकश को हराया था।सैल्यूकश ने अपनी बेटी चन्द्र गुप्त के साथ विवाह किया था लेकिन चाणक्य ने स्पष्ट कहा था कि उसकी बेटी से पैदा संतान भारत का सम्राट नहीं बनाया जाएगा क्योंकि कि विदेशी स्त्री से पैदा संतान कभी राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता है।

 

इस अवसर पर डॉ आनन्द कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र निर्माण पार्टी),विनीत कुमार,सुदर्शनाचार्य, हरबीर सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।

 

मंच का कुशल संचालन मंत्री वी के धामा ने किया व धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

मुख्य रूप से सर्वश्री श्रद्धा नन्द शर्मा,ओम प्रकाश आर्य,मोती लाल गर्ग,नरेन्द्र पांचाल,सेवा राम त्यागी,दानवीर विद्यालंकार,डॉ वीरेन्द्र नाथ सरदाना, महिपाल सिंह तोमर,डा प्रमोद सक्सेना, सुभाष शर्मा,प्रवीण शर्मा,यज्ञवीर चौहान, सुरेन्द्र शास्त्री एवं अंजना गोयल आदि उपस्थित रहे।

 

शांति पाठ एवं ऋषि लंगर के साथ कार्यक्रम संपन्न

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें