October 17, 2026 6:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

युगल सैनी की तूफानी 91 रन की पारी से सेंट्रल दिल्ली किंग्स की रोमांचक जीत

युगल सैनी की तूफानी 91 रन की पारी से सेंट्रल दिल्ली किंग्स की रोमांचक जीत

*अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली*

नई दिल्ली, 9 अगस्त। दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने शानदार रन चेज करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को 4 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली ने 220 रन के बड़े लक्ष्य को 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 20 ओवर में 220/6 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी दहिया ने महज 31 गेंदों में 69 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और एक चौका शामिल रहा। कप्तान आयुष बडोनी ने 25 गेंदों पर 44 रन, जबकि सनत सांगवान ने 23 गेंदों पर 38 रन बनाए। सेंट्रल दिल्ली की ओर से मनी ग्रेवाल ने 2/26 और गवनीश खुराना ने 2/40 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान यश ढुल महज 1 रन बनाकर शुरुआती ओवर में आउट हो गए, लेकिन इसके बाद युगल सैनी ने 45 गेंदों में 91 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए। सैनी ने केशव डाबस के साथ चौथे विकेट के लिए 96 रन की अहम साझेदारी की। डाबस ने 27 गेंदों पर 39 रन बनाए। इसके बाद वंश बेदी के साथ 48 रन की तेज साझेदारी ने सेंट्रल दिल्ली को जीत के करीब पहुंचाया।

साउथ दिल्ली की ओर से अंशुमान हुड्डा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन आखिरी ओवरों में सेंट्रल दिल्ली के बल्लेबाजों ने संयम बनाए रखा और 19.4 ओवर में 222/6 रन बनाकर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर ली।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें