आर्य समाज इंदिरापुरम में धूमधाम से मनाई हरियाली तीज, मेहंदी और गीत प्रतियोगिता ने बांधा समां
इंदिरापुरम, 9 अगस्त। आर्य समाज मंदिर इंदिरापुरम में रविवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से हरियाली तीज उत्सव बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगारंग अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम की संयोजिका बहन शशि प्रभा सराफ रहीं, जबकि टीम लीडर आभा चौहान एवं महिला प्रकोष्ठ की मंत्री सविता सिंह ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया। दोनों ने प्रभावी मंच संचालन से उपस्थित महिलाओं और बच्चों को कार्यक्रम से जोड़े रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य समाज मंदिर इंदिरापुरम के पुरुष पदाधिकारियों ने भी पूरा सहयोग दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्वेता आर्य शास्त्री ने प्रथम, किरण गुप्ता आर्य ने द्वितीय तथा निधि आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला प्रकोष्ठ की ओर से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में श्रीमती आदेश त्यागी, श्रीमती जयश्री सिंह और श्रीमती शैली गर्ग ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महिला प्रकोष्ठ की मंत्री सविता सिंह ने तीनों निर्णायकों को ओम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद सावन के गीतों और नृत्य की प्रस्तुति ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। आशा सिंगल ने सावन गीत के साथ सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अनीता गुप्ता, शशि प्रभा सराफ, श्वेता शास्त्री, सविता टंडन सहित कई महिलाओं ने सावन के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान फूलों से सजे झूले पर महिलाओं और बच्चों ने झूला झूलकर हरियाली तीज के उत्सव का आनंद लिया।
उत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई। सावन के पारंपरिक मिष्ठान घेवर के साथ समोसा, ब्रेड पकौड़ा, कोल्ड ड्रिंक आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम में सरिता आर्या गर्ग, अनुभा आर्य, अनीता गुप्ता, हिमानी सिंह आर्या, कमलेश गर्ग, विद्या आर्या, राजरानी आर्य, किरण गुप्ता, मधु खरे, अंजू आर्या, सुशीला आर्या, मीना रानी आर्या, अलका श्रीवास्तव, आरती अग्रवाल, ममता चौहान आर्य, कौशल्या देवी आर्या, वैशाली, मंजू शर्मा, धर्मा नेगी, संगीता कुमारी, लता कर्णपाल, अनीता रावत, मुन्नी नेगी, श्वेता शास्त्री, संतोष खुराना, रजनी, श्रद्धा सिंगला, शेफाली सैनी, नीता, मिताली सैनी, सविता टंडन, सुमन नरूला, प्रतिमा, आरती वालिया, मीणा, मीनाक्षी, नीलम चौहान और सिमरन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरुष समाज की ओर से हर्ष भाटिया, सुशील कुमार आर्य गर्ग, रविंद्र चौहान, राकेश आर्य, दिग्विजय सिंह आर्या, जयप्रकाश आर्य, मास्टर आर.पी. सिंह, प्रधान प्रदीप आर्य सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम ने महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा, पारंपरिक उत्सव और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश दिया।












