October 17, 2026 4:17 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, हर घर तिरंगा अभियान के तहत सामूहिक गायन

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, हर घर तिरंगा अभियान के तहत सामूहिक गायन
*अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली*
नई दिल्ली, 11 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदर्श ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार, आईपीएस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास और महत्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान का गायन किया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है।
‘हर घर तिरंगा 2026’ के तहत दिल्ली पुलिस की विभिन्न जिलों और इकाइयों में भी ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में रचा था और यह लंबे समय से भारत के स्वतंत्रता संग्राम तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा रहा है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें