Please accept YouTube cookies to play this video. By accepting you will be accessing content from YouTube, a service provided by an external third party.
If you accept this notice, your choice will be saved and the page will refresh.
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, 200 से ज्यादा लोग थे सवार
गुजरात के अहमदाबाद में एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान हादसा मेघानी नगर के पास हुआ। क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया।
जून 12, अहमदाबाद
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान हादसा मेघानी नगर के पास हुआ। क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया। वहीं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ। विमान में 250 लोग सवार होने की आशंका है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है। वहीं हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस बीच, घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।











