December 14, 2025 9:43 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी वितरण

धार (राजगढ़) माणक लाल जैन

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी वितरण
श्री जयंतसेन म्यूजियम ट्रस्टमंडल के तत्वाधान में जापान से पधारे परम गुरुभक्त तुलसीबेन द्वारा गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर राजगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में जाकर बच्चों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी वितरित की है।
गुरुभक्त तुलसीबेन ने बच्चों को गुरु की महिला के बारे में समझाया तथा दादागुरुदेव एवं पुण्य सम्राट गुरुदेव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक पुस्तकों का ज्ञान देते हैं लेकिन गुरु धार्मिक, व्यावहारिक एवं सामाजिक ज्ञान जाएं देते है, हमे शिक्षकों के साथ ही गुरु से भी जान प्राप्त करना चाहिए आज सभी को अपने गुरु की पूजा करनी चाहिए। सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई करे आगे बड़े ताकि वो अपने पैरों पर खड़े हो सके सभी को शिक्षक एवं गुरु दोनों का ज्ञान लेना आवश्यक है सभी बच्चों ने तथा शिक्षकों ने धन्यवाद दिया एवं इन्हीं वचनों को अपने जीवन में उतरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर गुरुभक्त तुलसीबेन सहित जापान से पधारे 6 गुरुभक्तो के साथ ही ट्रस्टमंडल के सचिव श्री मुकेशजी जैन ट्रस्टी श्री लोकेंद्रजी मोदी उपस्थित रहे। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडीया प्रभारी ब्रजेश बोहरा की ओर से जारी समाचार ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें