December 14, 2025 10:43 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 28 जुलाई 2025 कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा सोमवार को 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन डीआरपी लाईन के ग्राउन्ड पर आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर नेहा मीना ने निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय रूप से कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सभी विभाग अपने दायित्वों का समुचित रूप से निर्वहन करें। वर्षा ऋतु होने से वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम स्थल पर स्कूली छात्र-छात्राओं की व्यवस्थित रूप से बैठक व्यवस्था की जाए।
कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि मैदान स्थल की साफ-सफाई, बास बल्ली, मंच सज्जा, प्रवेश द्वार, पार्किंग की व्यवस्था, परेड ग्राउड का ट्रैक, राष्ट्रीय ध्वज को जवाबदारी पूर्ण झण्डा संहिता का पालन करते हुए व्यवस्था करे। राष्ट्रीय गान पुलिस बैण्ड एवं स्कूली छात्र-छात्राओं की व्यवस्था की जाए। समारोह स्थल पर बिजली, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं की बेहतर बैठने की व्यवस्था, परेड निरीक्षण हेतु वाहन की व्यवस्था, साउड सिस्टम, टैन्ट कुर्सी, कानून व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, अतिथियों की स्वागत की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड की व्यवस्था, सभी शासकीय भवनों पर रोशनी, परेड कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरूस्कार की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा आदि की उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को सौंपी गयी।
15 अगस्त 2025 को आयोजित समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो इस हेतु बैठक में रूपरेखा निर्धारित कर विभागवार सबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करने की जिम्मेदारी सौपी गई। कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें