June 13, 2026 4:21 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ध्वजारोहण कर 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

 

मोदीनगर। में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. मंजू शिवाच एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनोद वैशाली द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि संविधान ही देश की एकता,अखंडता और लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने नागरिकों से संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया। इस मौके पर सभासद वेद प्रकाश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, ललित त्यागी, सोनू कुमार, संजय चौधरी, किशन राज सैन, नीटू चौधरी, प्रदीप शर्मा, धर्मवीर मास्टर, अर्जुन नेहरा, ललित मित्तल, दुष्यंत यादव, आदित्य (बॉबी) अंकित चौधरी (आर.आई.), अंकित गोयल, अमरीश (एस.एफ.आई.) सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें