गाजियाबाद,बुधवार,28 जनवरी 2026, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय आर्य महावेबीनार का आयोजन ऑनलाइन ज़ूम पर किया जा रहा है।परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य के नेतृत्व में अनेकों कीर्ति मान स्थापित किए हैं।
राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने बताया कि प्रतिदिन 3 सत्र यानी कि कुल 9 सत्र होंगे जिसमें आचार्य अखिलेश वर जी द्वारा राष्ट्र कल्याण यज्ञ होगा,महिला सम्मेलन,युवा 6सम्मेलन,कवि सम्मेलन,स्वामी श्रद्घानंद बलिदान शताब्दी,प्रवासी परिचय सम्मेलन,आर्य महा सम्मेलन आदि होंगे।सह संयोजक देवेन्द्र भगत ने बताया कि 12 देशों से प्रतिष्ठित प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे व विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।जिसमें डॉ अशोक कुमार चौहान,आनंद चौहान,डॉ जयेंन्द्र आचार्य, गवेन्द्र शास्त्री, विष्णु मित्र वेदार्थी, प्रेमाहंस,विमलेश बंसल, श्रुति सेतिया, करुणा चांदना,ओम सपरा, नरेंद्र आहूजा विवेक, भुवनेश् खोसला आदि सम्मिलित होंगे।












