भारत के प्रमुख मनोरंजन चैनलों में से एक सोनी सब जल्द ही अपना नया मेडिकल ड्रामा *
हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियां’** लेकर आ रहा है, जो मशहूर इटैलियन सीरीज़
DOC का भारतीय रूपांतरण है। यह शो ज़िंदगी, प्यार और पहचान में दूसरे मौके की कहानी को दर्शाता है।
शो में इकबाल खान डॉक्टर देव की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक दुर्घटना में अपनी आठ साल की याददाश्त खोने के बाद अपनी ज़िंदगी को फिर से संवारते हैं। इस भावनात्मक यात्रा में उनके साथ अहम भूमिका निभा रही हैं अभिनेत्री **एकता कौल**, जो डॉ. देव की एक्स-वाइफ सृष्टि के किरदार में नजर आएंगी।
सृष्टि एक मजबूत, समझदार और संवेदनशील महिला हैं, जिन्होंने अपने बच्चों की परवरिश के लिए डॉक्टरी छोड़कर अस्पताल की प्रशासनिक ज़िम्मेदारी संभाली। देव की याददाश्त जाने के बाद उसका बदला हुआ रूप सृष्टि को पुराने दर्द और नए रिश्ते के बीच उलझा देता है।
अपने रोल के बारे में बात करते हुए एकता कौल ने कहा,
“*यादें* सिर्फ़ एक मेडिकल ड्रामा नहीं है, बल्कि खुद को दोबारा खोजने की कहानी है। सृष्टि का किरदार निभाना मुझे एकदम सही लगा क्योंकि वह मजबूत, समझदार और बहुत इमोशनल महिला है।”
**‘हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियां’** जल्द ही सोनी सब पर प्रसारित होगा।












