June 13, 2026 4:21 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त, कार्रवाई से मची खलबली

 

बरेली। बारादरी क्षेत्र में ईंट पजाया चौराहे के पास मंगलवार को अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। यहां रेलवे की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। इस पर रेलवे और आरपीएफ की टीम दोपहर करीब 12 बजे बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस तैनात रही।

जानकारी के मुताबिक श्यामगंज से इज्जतनगर रेलवे वर्कशॉप तक जाने वाली रेल लाइन पर अब से 50 साल पहले रेलवे ट्रेन संचालित करता था। संचालन बंद होने से रेलवे की सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध कब्जे हो गए। श्यामगंज रेलवे स्टेशन भी अवैध कब्जों में दफन हो गया। श्यामगंज में रेलवे का लकड़ी डिपो हुआ करता था। अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जे कर पक्के निर्माण करा लिए। रेलवे ने अतिक्रमण को चिह्निन किया था। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। इस पर रेलवे की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। शहर में कई अन्य स्थानों पर भी पूर्वोत्तर रेलवे की जमीनों पर अवैध कब्जे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें