June 13, 2026 4:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई       

दिल्ली संसद के बजट सत्र का मंगलवार को चौथा दिन है. संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में तब बड़ा हंगामा हुआ जब राहुल गांधी ने कथित तौर पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों के अंश पढ़े, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्रोत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए. सदन में चर्चा के लिए 18 घंटे का समय दिया गया है. बजट सत्र 2 अप्रैल को समाप्त होगा. दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित हो जाएंगे और 9 मार्च को फिर से शुरू होंगे ताकि स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की जांच कर सकें.लोकसभा में हंगामे और चेयर की ओर कागज फेंके जाने की घटना के सिलसिले में, हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह, राजा वारिंग, मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला और किरण कुमार रेड्डी समेत छह विपक्षी सांसदों को इस सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह (4 फरवरी 2026) 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने ये दी तीखी प्रतिक्रिया
सदन के बाहर राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदी जी घबराए हुए हैं. (अमेरिका-भारत) ट्रेड डील, जो पिछले कुछ महीनों से अटकी हुई थी, उसे नरेंद्र मोदी ने कल रात साइन कर दिया. उन पर बहुत ज़्यादा दबाव है. नरेंद्र मोदी जी की इमेज खराब हो सकती है. मुख्य बात यह है कि हमारे पीएम कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं. जनता को इस बारे में सोचना चाहिए. पहली बार विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति के भाषण पर बोलने नहीं दिया गया. नरेंद्र मोदी जी ने इस ट्रेड डील में आपकी मेहनत बेच दी है क्योंकि वह कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं. उन्होंने देश को बेच दिया है. नरेंद्र मोदी जी डरे हुए हैं क्योंकि जिन्होंने उनकी इमेज बनाई थी, अब वही इस इमेज को तोड़ रहे हैं. डानी जी पर अमेरिका में एक केस है, यह असल में मोदी जी पर केस है. एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है जो अमेरिका ने अभी तक जारी नहीं किया है. उसकी वजह से भी दबाव है. ये दो प्रेशर पॉइंट्स हैं. देश को यह समझना चाहिए.’

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें