June 13, 2026 2:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नोवा डेयरी फैक्ट्री की मनमानी, खुले ट्रैक्टरों से काली राख ढोकर उपजाऊ खेतों में डंप

नोवा डेयरी फैक्ट्री की मनमानी, खुले ट्रैक्टरों से काली राख ढोकर उपजाऊ खेतों में डंप

कासगंज। कासगंज–सोरों मार्ग स्थित भिटौना गांव में नोवा डेयरी फैक्ट्री द्वारा नियमों को ताक पर रखकर प्रतिदिन काली राख का निस्तारण किया जा रहा है। फैक्ट्री से निकलने वाली राख बिना पानी का छिड़काव किए और बिना मोमजामा से ढके खुले ट्रैक्टरों में भरकर गोरहा गांव की उपजाऊ कृषि भूमि में डाली जा रही है।

खुले ट्रैक्टरों से राख ले जाते समय रास्ते में तेज हवा के साथ राख उड़कर राहगीरों की आंखों में चली जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत की शिकायत भी सामने आ रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन पर्यावरण नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहा है। उपजाऊ खेतों में राख डालने से मिट्टी की गुणवत्ता खराब होने का भी खतरा बढ़ गया है। बावजूद इसके अब तक किसी भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी ने इस गंभीर मामले पर ध्यान नहीं दिया है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फैक्ट्री के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ पर रोक लग सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें