October 18, 2026 1:22 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

देश के उत्थान में महिलाओ के योगदान हेतु अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनजाग्रति संस्था ने महिला सम्मान देश का सम्मान प्रशस्ति पत्र अवार्ड से महिलाओ को किया सम्मानित l

बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र जिले की अग्रणीय जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाज सेवी एवं कई सम्मानों से प्राप्त सम्मानित व्यक्तित्व महेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में व् करकमलो से बुरहानपुर जिले में अपने गृहस्थ जीवन को व्यतीत करने के पश्च्यात सर्व श्री वरिष्ठ समाजसेवी एवं कुशल गृहणी डॉ फौजिया सोडावाला ,वरिष्ठ रिटायर्ड जिला आयुष अधिकारी एवं समाज सेवी डॉ किरण सिंह , कुशल व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाज सेवी शोभा चौधरी , महिला किसान एवं वरिष्ठ समाज सेवी सुमेरा अली , वरिष्ठ समाज सेवी कुशल गृहणी रजनी गट्टानी ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं कुशल गृहणी आशा तिवारी को जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा महिला सम्मान देश का सम्मान प्रशस्ति पत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया l संस्था द्वारा उपस्थित सदस्यों ने प्रत्येक महिला को सहसम्मान मंच पर आमत्रित कर हार शाल एवं प्रशस्ति पत्र अवार्ड से सम्मानित किया l
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र जैन ने कहा की भारत देश में महिलाओ के योगदान को देश कभी भी भुला नही पायेगा क्योकि महिला है तो सब कुछ है ,नही तो कुछ भी नही ,क्योकि महिला के अनेक रूप है और हमारे देश में हर रूप को बड़े सम्मान के साथ स्थान दिया जाता है l कार्य्रकम अवसर पर संस्था के पदाधिकारी व् सदस्य सर्व श्री कैलाश अग्रवाल ,सुनील सलूजा , अरुण जोशी , देवचंद शर्मा , मनोज तीर्थानि उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संस्था सदस्य आर एस ठाकुर ने किया एवं अंत में उपस्थित व् आमंत्रित जनों का आभार हरिओम अग्रवाल ने माना l

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें