October 18, 2026 1:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गुरुग्राम कॉमिक कॉन की धमाकेदार शुरुआत

गुरुग्राम कॉमिक कॉन की धमाकेदार शुरुआतगुरुग्राम, 14 मार्च :* गुरुग्राम कॉमिक कॉन का शनिवार को जिमखाना क्लब ग्राउंड में भव्य आगाज़ हुआ। मिलेनियम सिटी में पहली बार आयोजित इस पॉप-कल्चर फेस्टिवल के पहले दिन कॉमिक्स, एनीमे, गेमिंग और पॉप-कल्चर के प्रशंसकों की बड़ी भीड़ देखने को मिली। दो दिवसीय यह आयोजन 14 और 15 मार्च तक चलेगा।

कार्यक्रम के द्वार खुलते ही प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे दिन प्रतिभागियों ने ‘आर्टिस्ट एली’ में कलाकारों से मुलाकात की, दुर्लभ कलेक्टिबल्स खरीदे और ग्राफिक नॉवेल्स की दुनिया का आनंद लिया। स्टेज सेशंस, गेमिंग जोन और फैन मीट-अप्स ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

मुख्य मंच पर आयोजित विशेष सत्रों में अंतरराष्ट्रीय कॉमिक आर्टिस्ट Raymond Bermudez ने ‘क्रिएटर्स अक्रॉस बॉर्डर्स’ सत्र में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने डीसी कॉमिक्स और आईडीडब्ल्यू पब्लिशिंग जैसे बड़े कॉमिक पब्लिशर्स के साथ काम करने के अनुभवों पर चर्चा की, जिसे प्रशंसकों ने काफी सराहा।

शाम होते-होते लाइव परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। ‘कॉमिक कॉन वैरायटी वॉल्ट’ में रोहन मैजिक ने जादुई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जबकि ‘कॉमिक कॉन ज्यूकबॉक्स’ में ग्रीक फ्रूट ने पॉप-कल्चर पर अपनी प्रस्तुति से माहौल को जोशीला बना दिया। इसके बाद गायिका गिनी की प्रस्तुति और अंत में स्टैंड-अप कॉमेडियन जसप्रीत सिंह के कॉमेडी शोकेस ने दर्शकों को खूब हंसाया।

इस दौरान मारुति सुजुकी अरेना और क्रंचीरोल के एक्सपीरियेंशियल ज़ोन्स तथा NODWIN Gaming के गेमिंग जोन में भी दिन भर दर्शकों की भीड़ लगी रही।

कॉमिक कॉन इंडिया की सीईओ शेफाली जॉनसन ने कहा कि गुरुग्राम के युवाओं में गेमिंग, एनीमे और पॉप-कल्चर को लेकर जबरदस्त उत्साह है, और पहले ही दिन मिली प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही है।

कॉस्प्ले कॉन्टेस्ट भी पहले दिन का बड़ा आकर्षण रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने एनीमे, फिल्मों और गेमिंग किरदारों के रूप में मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। भारी भीड़ और लगातार चल रहे कार्यक्रमों के साथ गुरुग्राम कॉमिक कॉन का पहला दिन बेहद सफल रहा। आयोजन का दूसरा दिन रविवार को भी कई क्रिएटर सेशंस, लाइव परफॉर्मेंस और संडे कॉस्प्ले शोकेस के साथ जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें