June 13, 2026 4:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बिहार सरकार के आपदा मंत्री ने जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की

 

जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री ने भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर शुभकामनाएं दीं एवं हमेशा हर संभव मदद करने का आश्वाशन देकर हौसला अफजाई किए

आज के युवा पीढ़ी को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग जरूरी है – हरिमोहन सिंह

दिव्यांगजन , वृद्धजन ,स्पोर्ट्स, एजुकेशन,कला साहित्य, भारतीय संस्कृति , कौशल विकास प्रशिक्षण,रोजगार , आपदा आदि के क्षेत्र ने सराहनीय कार्य करने को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर बेहतरीन कार्य करने के लिए जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सह स्पोर्ट्स प्रमोटर हरिमोहन सिंह( फाउंडर आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स एवं पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार) को आपदा प्रबंधन बिहार सरकार के माननीय मंत्री नारायण प्रसाद जी,बिहार स्टेट आपदा प्रबंधन ऑथोरिटी के सचिव एम. डी. वारिस खान जी, संयुक्त सचिव एम. डी. नदिमल ग़फ़्फ़र जी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोरारजी देसाई द्वारा स्थापित विश्व युवक केंद्र के वरीय अधिकारी सिल्वर थॉमस सर सहित अन्य गणमान्य आपदा विभाग बिहार सरकार के पदाधिकारीगण ने शुभकामनाएं दीं। साथ में भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर प्रोत्साहित किया। साथ ही बेस्ट संस्था के रूप में आपदा प्रबंधन के सहयोग के लिए एवं आपदा विभाग के साथ जुड़कर कार्य करने के लिए जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन को शामिल करने का भी आश्वाशन दिए हैं।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही हाल में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री (MINISTER OF STATE FOR SOCIAL JUSTICE & EMPOWERMENT GOVERNMENT OF INDIA रामदास आठवले
(RAMDAS ATHAWALE ) ने जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर व आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी व स्पोर्ट्स प्रमोटर एवं इन्फ्लुएंसर मुंगेर के युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह ( फाउंडर , पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार) को विधानसभा सचिवालय पटना में सम्मानित किए और साथ ही भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके संस्था के बैनर तले दिव्यांगजन , वृद्धजन ,स्पोर्ट्स, एजुकेशन,कला साहित्य, भारतीय संस्कृति , कौशल विकास प्रशिक्षण,रोजगार आदि को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर किए जा रहे बेहतरीन कार्य की वो सराहना किए। उन्होंने कहा कि इनसे जुड़कर स्वयंसेवक बन यूथ वॉलेंटियर्स देश में उन्नत समाज के निर्माण में बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। मैं इसके लिए इनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। साथ ही हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह पिछले ग्यारह वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ये वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव एवं मुंगेर जिला एसोसियेशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर जिला खो – खो संघ के सेक्रेट्री हैं एवं कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं ।
इसके लिए पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , समाज कल्याण मंत्री, ग्रामीण कार्य मंत्री आदि सहित देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था ।

वर्तमान में हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर सेक्रेट्री एवं स्पेशल ओलंपिक भारत , एवं सेरेब्रल पल्सी के राष्ट्रीय ऑफिशियल एवं टेकनिकल हैं । ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं। सम्मानित किए जाने पर हरिमोहन को मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें