October 17, 2026 11:12 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्राइम वीडियो ने पेश की 2026 की सबसे बड़ी ओरिजिनल स्लेट

 

मुख्य संवाददाता
नई दिल्ली: देश के लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने ‘प्राइम वीडियो प्रेज़ेंट्स’ इवेंट में 2026 के लिए अपनी अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल कंटेंट स्लेट का ऐलान किया। इस घोषणा में करीब 55 नई सीरीज़ और फिल्मों के साथ-साथ थिएटर रिलीज़ और लाइसेंस्ड फिल्मों की विस्तृत सूची शामिल है।

इस लाइनअप में हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में कंटेंट पेश किया जाएगा, जिसमें स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड दोनों तरह की कहानियां शामिल हैं। प्रमुख टाइटल्स में द रिवोल्यूशनरीज़, मटका किंग, राख, लुक्खे और वंश – द कलयुग वॉरियर्स शामिल हैं। इसके अलावा फ़र्ज़ी सीज़न 2, पंचायत सीज़न 5, दहाड़ सीज़न 2 और द ट्रेटर्स सीज़न 2 जैसी लोकप्रिय सीरीज़ के नए सीज़न भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे।

प्राइम वीडियो ने क्षेत्रीय कंटेंट पर भी बड़ा फोकस किया है। तेलुगु, तमिल और अन्य भाषाओं में कई नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा की गई, जिनमें गुव्वला चेरुवु घाट, एग्जाम, वधांधी सीज़न 2 और इंस्पेक्टर ऋषि सीज़न 2 शामिल हैं।

इस बार कई नए बड़े सहयोग भी देखने को मिलेंगे। ऋतिक रोशन की एचआरएक्स फिल्म्स और आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस पहली बार प्राइम वीडियो के लिए ओरिजिनल कंटेंट लेकर आ रही हैं।

इवेंट में एमेज़ॉन एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया की पांच थिएटर रिलीज़ फिल्मों की भी घोषणा की गई, जिनमें रफ्तार, वाइब, दिलकशी, नई नवेली और कुकू की कुंडली शामिल हैं। ये फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद प्राइम वीडियो पर डिजिटल प्रीमियर के रूप में उपलब्ध होंगी।

प्राइम वीडियो इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, भारत कंपनी के वैश्विक विकास का एक अहम केंद्र बना हुआ है और यहां के दर्शकों की बहुभाषी कंटेंट में बढ़ती रुचि को देखते हुए इस बार का लाइनअप और भी विविध और व्यापक बनाया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें