दिल्ली केआनंद विहार स्थित श्री राम मंदिर में सनातन नव वर्ष के शुभ अवसर पर एक भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
भोज कुमार दिल्ली
राम नाम की पावन ध्वनि और भक्ति की मधुर सरिता के बीच, आनंद विहार स्थित श्री राम मंदिर में सनातन नव वर्ष के शुभ अवसर पर एक भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर पूज्या साध्वी समाहिता जी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत अनुभव किया।
इस पावन आयोजन में विशिष्ट एवं सम्माननीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही-
श्री हर्ष मल्होत्रा जी (सांसद एवं राज्य मंत्री, भारत सरकार)
श्री जयपाल गुप्ता जी (संस्थापक – श्रीवर्ण्य समाज हितकारी ट्रस्ट)
श्री दीपक गाबा जी (जिलाध्यक्ष, शाहदरा भाजपा)
श्रीमती गुंजन गुप्ता जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा – भाजपा)
पूज्या दीदी जी के अमृतमय वचनों ने सभी के हृदय को स्पर्श किया और जीवन में धर्म, सेवा एवं संस्कारों के महत्व को पुनः जागृत किया। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का जीवंत दर्शन था।
इस नव संवत्सर पर हम सभी संकल्प लें कि अपने जीवन में सत्य, प्रेम, सेवा और सदाचार को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देंगे।
आप सभी को सनातन नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति लेकर आए।












