95 वें बलिदान दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
क्रांतिकारियों के बलिदान से ही देश आजाद हुआ-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
दिल्ली,मंगलवार,24 मार्च 2026, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में शहीद भगतसिंह, राजगुरु,सुखदेव के 95 वें बलिदान दिवस पर आर्य समाज संदेश विहार,पीतमपुरा,दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें दिल्ली व आसपास से सैकड़ों आर्य समाजियों ने पहुॅंच कर श्रद्धांजलि अर्पित कीIकार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मा आचार्य ज्ञान जी ने यज्ञ के साथ किया।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में क्रान्तिकारियों का महत्व पूर्ण योगदान रहा और महर्षि दयानन्द से प्रेरणा लेकर हजारों नौजवान स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।अंग्रेज़ सरकार आर्य समाजियों से भय खाती थी।उन्होंने कहा कि
शहीद राष्ट्र की अमानत हैं उनके बलिदान पर ही राष्ट्र की नींव खड़ी होती है।नयी पीढ़ी को उनके बलिदान के बारे में बताने की आवश्यकता है जिससे वह राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत हों इसलिये पाठ्यक्रम में उनके बारे में जानकारी देनी चाहिए।अब इस आजादी की रक्षा का दायित्व युवा पीढ़ी का हैI
निगम पार्षद अजय रवि हंस ने कहा कि आर्य समाज से जो जुड़ जाता है वह बुराइयों से छूट जाता है।
समारोह अध्यक्ष सुरेश आर्य ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता का इतिहास बताने की आवश्यकता है जिससे वह आजादी की कीमत पहचान सकें।आर्य समाज के प्रधान दुर्गेश आर्य
ने कहा कि आर्य समाज सदैव देश भक्तों के बलिदान को याद करता है।
सुप्रसिद्ध गायक नरेंद्र आर्य सुमन, प्रवीण आर्या पिंकी,प्रवीण आर्य गाजियाबाद एवं नरेश खन्ना आदि के द्वारा गाये देश भक्ति गीतों पर लोग झूम उठे।
आचार्य गवेन्द्र शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज युवा शक्ति को प्रेरित करने का प्रयास करता रहता है।
परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई ने सभी का अभिनंदन किया।
आर्य नेता रवि चढ़ा,वेद प्रकाश आर्य, संजीव महाजन, अशोक गुप्ता, अंजू जावा, देवेन्द्र भगत, धर्म पाल आर्य, वरुण आर्य
आदि उपस्थित थे।