June 13, 2026 5:47 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी के साथ मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने वासुदेव घाट एवं यमुना बाजार घाट का दौरा कियाआज

माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी के साथ मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने वासुदेव घाट एवं यमुना बाजार घाट का दौरा कियाआज
भोज कुमार बालाजी न्यूज़ दिल्ली
माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने यमुना नदी के वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का विस्तृत दौरा किया।दोनों नेताओं ने घाटों की वर्तमान स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और चल रहे पुनर्जीवन कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी विकास एवं पुनर्निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने विशेष रूप से गाद निकासी के कार्यों को मिशन मोड में तेज करने के निर्देश दिए तथा निर्देश दिया कि मानसून से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि यमुना तट किसी भी आपदा से सुरक्षित रहें।मुख्यमंत्री ने कहा,
“यमुना हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत की पवित्र धारा है। उसके तटों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छ यमुना का संकल्प हमने लिया है और उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर उतारा जा रहा है।”इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें