टेम्पो और सब्जी विक्रेता बनकर अंडरकवर ऑपरेशन
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
दिल्लीः हत्या के प्रयास एवं बाल यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में 21 साल से फरार तीन घोषित अपराधी शिकंजे में। उपलब्ध जानकारी के अनुसार क्राइम ब्राँच द्वारा गठित एक टीम ने इन्हें बिहार एवं झारखंड से धर दबोचा । गिरफ्तार अभियुक्तों में 34 वर्षीय युधिष्ठिर दिल्ली में मेटल पोलश का काम करता था, 28 साल का अखलाक उर्फ अजय जो कि केरल में राज-मिस्त्री काम करता था एवं 41 साल का राम कुमार जो कि बिहार में सब्जी बेचने का काम करता था । युधिष्ठिर 21 साल से फरार चल रहा था एवं उसके सिर पर 20000 रुपये का इनाम था अन्य दो 12 साल से फरार थे एवं उनके सर पर 10000 रुपये का इनाम था । इनके खिलाफ इनके ख़िलाफ़ पुलिस थाना राजौरी गार्डन एवं रंगीला में एक नाबालिका के साथ यौन उत्पीड़न के मामले एवं राम कुमार पर पैसे के लेनदेन के लिए चाकू मारकर हत्या के प्रयास करने का उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।
टीम ने टेम्पो ड्राइवर और सब्जी विक्रेता बनकर अंडरकवर ऑपरेशन अंजाम दिया । तकनीकी सर्वलैंस एवं लगभग 3300 किलोमीटर के फॉलोअप के बाद पुलिस को सफलता मिली। फिलहाल तीनों अपराधी हिरासत में हैं।












